**मेरा यार मुझे चाहिये**
वो यारो की बस्ती,
वो यारो संग मस्ती .
वो चुस्की, वो प्यार,
वो बहाने मुझे चाहिये ..
मेरा यार मुझे चाहिये,
मेरा यार मुझे चाहिये ...
वो स्कूल, वो बस्ता,
वो खाने का डब्बा .
वो गिल्ली, वो डंडा,
वो स्कूल मुझे चाहिये ..
मेरा यार मुझे चाहिये,
मेरा यार मुझे चाहिये ...
जिसके है संग मैंने बचपन बिताया,
जिसके है संग मैंने जवानी का ख्वाब सजाया .
वो ख्वाब, वो प्यार, वो दिलदार मुझे चाहिए ...
मेरा यार मुझे चाहिये,
मेरा यार मुझे चाहिये ...
मिलना है एक बार,
बस यही गुज़ारिश है .
फिर कुछ न माँगू,
मैं तुझसे-ऐ-ज़िन्दगी ..
मुझे तो बस...
मेरा यार वापस चाहिये,
मेरा यार वापस चाहिये ...
Comments
Post a Comment