ज़िन्दगी
ज़िन्दगी एक अल्फ़ाज़ है,
ज़िन्दगी एक एहसास है ।
आज जियो तो ज़िन्दगी, ज़िन्दगी है,
वरना ज़िन्दगी सत्यानाश है ।।
ज़िन्दगी एक चुनौती है,
इससे स्वीकार करो ।
ज़िन्दगी एक इकलौती है,
इससे तुम प्यार करो ।।
सुबह उठो तो खुश होकर,
भगवान को याद करो ।
सोच कर ये, नयी ज़िन्दगी मिली,
भगवान का धन्यवाद करो ।।
प्यार से प्यार करो,
दिल से इकरार करो ।
चाहते हो तुम जिसे,
तुम उनसे प्यार करो ।।
ना कर अपनी दौलत पर घमंड,
अच्छा नहीं है इतना अभिमान ।
पैसा तो बस एक कागज़ के टुकड़ा है,
आज तेरा, तो कल किसी और का हैं ।।
ना भूल इस बात को,
ये शरीर बस एक ढांचा है ।
हो जायेगा राख़ एक दिन,
तो क्यों इतना इतराता हैं ।।
छोड़ कर ये घमंड,
त्याग कर अभिमान ।
प्यार करो ज़िन्दगी से,
करो सब का सम्मान ।।
क्योंकि......
ज़िन्दगी एक अल्फ़ाज़ है,
ज़िन्दगी एक एहसास हैं ।
आज जियो तो ज़िन्दगी, ज़िन्दगी हैं,
वरना ज़िन्दगी सत्यानाश हैं ।।
Haa yash
ReplyDeleteHaaa yash
ReplyDelete